मध्यप्रदेश

MP – मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चालीहा महोत्सव के गायक उदासी बंधुओं को दी बधाई

भोपाल : रविवार, जुलाई 16, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में करंज, बादाम, नीम और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल निवासी श्रीमती स्मिता गुप्ता ने भी पौध-रोपण किया। इन्हें उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से सहायता दी गई थी। इसके अलावा ख्यात भजन गायक श्री गोवर्धन उदासी और श्री दिलीप उदासी एवं लेखक श्री संजय खूबचंदानी ने भी पौध-रोपण किया।

उदासी बंधु गायन के क्षेत्र में, बालक मंडली के नाम से देश विदेश में विख्यात हैं। कटनी निवासी उदासी बंधु झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर प्रस्तुति के लिए राजधानी पधारे हैं। सिंधी और हिंदी में हजारों भजन कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। उदासी बंधुओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चालीहा महोत्सव की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में सर्वश्री अभिनव शर्मा, नीलेश मिश्रा, अनिकेत सोनी, अशोक मांडवरिया और एफ.एम. रेडियो के असलम सहित सुश्री प्रतिभा एवं नितिन भी शामिल हुए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

1 hour ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

2 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

2 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

2 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

2 hours ago