रायपुर। 98 लाख मिलने का झांसा देकर ठग ने एकाउंट में जमा 9.60 लाख रुपए वसूल लिए। मुजगहन पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है। मिली जानकारी अनुसार बगदई वाटिका कांदुल निवासी परमजीत सिंह चड्ढा 55 वर्ष ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। परमजीत को 26 जनवरी को दोपहर 2 बजे काल आया। फ़ोन नंबर 8826982241और 7668121478 के कालर ने परमजीत को उसकी एफडी मेच्योर होने की जानकारी दी।
और भुगतान ले लेने कहा। अज्ञात ने कहा कि उन्हें 9864000 रूपए मिलने की भी जानकारी दी। इस पर परमजीत विथड्रावल के लिए तैयार हो गया। अज्ञात ने प्रोसेसिंग के नाम पर एफडी के नकली पेपर तैयार कर आनलाइन भेजा और अपने बताए खाते में 9.60 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। परमजीत को तीन दिन बाद इस झांसे की भनक लगी तो उसने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 318-4 का मामला दर्ज कर लिया है।
बीजापुर. भोपालपटनम नगर पंचायत में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में…
समूह से मिले सहयोग से स्वरोजगार से मिली आत्मनिभर्रता-उमा खेती, मछली पालन और लघु व्यवसाय…
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व…
मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन पड़ोसी राज्यों से…
मुख्य सचिव ने समग्र शिक्षा अभियान 2026 के बजट प्लान की बैठक ली- दिया गुणवत्ता…
बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी वन मंत्री केदार कश्यप ने…