छत्तीसगढ़

CG : 14 अप्रैल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए…

कोरबा । भारत सरकार, नीति आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिले में आकांक्षी जिला/विकासखण्ड कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ’संपूर्णता अभियान 2.0’ की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर संबंधित विभागों को तय समय-सीमा में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के पोड़ीउपरोड़ा और कोरबा विकासखण्डों में चयनित विकास सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) के तहत 5 प्रमुख सूचकांकों और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के तहत 6 प्रमुख सूचकांकों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अभियान की अवधि 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है, जिसके दौरान विभिन्न आउटरीच गतिविधियों और कार्ययोजनाओं का संचालन किया जाएगा।

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा और एन.आर.एल.एम. जैसे महत्वपूर्ण विभागों के जिला प्रमुखों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों का संपादित करने और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निर्धारित तिथि अनुसार सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

17 minutes ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

26 minutes ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

28 minutes ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

10 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

10 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

11 hours ago