महासमुंद । खरीफ विपणन वर्ष 2025-2 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन भी खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।
धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा सभी नोडल अधिकारियों, सहकारी समिति प्रबंधकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को सतत निगरानी एवं नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। निरंतर निगरानी, समन्वय एवं सक्रियता के चलते जिले में धान खरीदी किया गया।
30 जनवरी शाम की स्थिति में महासमुंद जिले में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 9 लाख 75 हजार 177 मीट्रिक टन धान की खरीदी किया जा चुका है। अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है। हैं।
जिसके विरूद्ध जिले में कुल 333 मिलों के माध्यम से 2 लाख 97 हजार 449 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। अब तक एक लाख 46 हजार 861 किसानों द्वारा धान का विक्रय कर लिया गया है, जो पंजीकृत किसानों की संख्या का 91.72 प्रतिशत है। अंतिम रिपोर्ट देर शाम को प्राप्त होगी।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…