राजनांदगांव, गर्मी से पहले शहर की ओवरहेड टंकियों की सफाई पूरी कर ली गई है। इसके बाद मोहारा में मौजूद फिल्टर प्लांट में सफाई शुरु की जा रही है। शनिवार को 17 एमएलडी प्लांट और सम्पवेल की सफाई की जाएगी। इसके चलते शाम में आधे शहर में नल नहीं खुल पाएंगे।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि फिल्टर प्लांट के सीएफएल व सम्पवेल की सफाई शनिवार को होगी। इसके चलते 17 एमएलडी प्लांट से भरने वाले इंदिरा नगर टंकी, आरके नगर टंकी, तुलसीपुर टंकी, न्यू सिविल लाइन टंकी, यातायात नगर टंकी व नवागांव टंकी में जलभराव नहीं हो पाएगा। इससे इन टंकी के माध्यम से सप्लाई होने वाले क्षेत्रों में शनिवार शाम सप्लाई बाधित रहेगी। इसका असर शहर के आधे हिस्से में रहेगा। हालाकि दिन में ही सफाई कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके चलते रात में प्लांट से ओवरहेड टंकियों को भरने का काम शुरु कर दिया जाएगा। इससे रविवार सुबह जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *