राजनांदगांव, प्री बोर्ड परीक्षा में कमजोर नतीजे वाले स्कूल के प्राचार्यों को कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब प्राचार्यों को भी अपने अधीनस्थ कमजोर नतीजे अधीनस्थ संबंधित विषय के शिक्षकों को नोटिस जारी करने कहा गया। अगले चार से पांच दिनों में प्राचार्यों और शिक्षकों को मिले नोटिस के जवाब में खराब नतीजों को लेकर उचित, पर्याप्त कारण सामने नहीं आया तो एक्शन लिया जाएगा। कमजोर परफार्मेंस वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने राज्य शासन को पत्र लिखा जाएगा।

बेहद कमजोर परफॉर्मेंस देने वाले शिक्षकों पर एक्शन लिया जाएगा। प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद कमजोर नतीजे देने वाले प्राचार्यों को लेकर कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चारो ब्लॉकों के प्राचार्यों से परिणामों की समीक्षा की थी। किन विषयों में विद्यार्थी फेल हो रहे और परिणाम में सुधार लाने के लिए संस्था स्तर पर क्या ठोस कार्य योजना बनाई इसकी जानकारी ली जा रही है। छमाही के बाद प्री बोर्ड परीक्षा में सोमनी, स्टेट स्कूल, एलएलबी स्कूल बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल, बोरी, कन्हारपुरी, डिलापहरी सहित अन्य स्कूलों के खराब नतीजों के कारण उन्हें नोटिस भेजा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *