महासमुंद । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिला महासमुंद के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 4:00 बजे रायपुर हेलीपेड से प्रस्थान कर 4:20 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान स्थित सिरपुर हेलीपेड पहुंचेंगे।
इसके बाद वे शाम 4:30 बजे आयोजित सिरपुर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह महोत्सव सिरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रदर्शित करने का प्रमुख आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और पर्यटक शामिल होते हैं।
कार्यक्रम में सहभागिता के उपरांत मुख्यमंत्री साय शाम 6:05 बजे सिरपुर हेलीपेड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…