राजनांदगांव। केन्द्रीय बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री आशुतोष सिंह ने कहा कि भारत देश को दुनिया का स्किल और सर्विस कैपिटल बनााने की दिशा मे बड़ा कदम साबित होगा। 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC (एनीमशेन, विजअुल इफ़ेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स) लैब की स्थापान एवं, पूर्वी भारत में नया NID, क्रिएटिव डिजिटल करियर, यह कदम मोबाइल पर कंटेंट देखने वाली युवा पीढ़ी को ही एनीमशेन, गेमिंग और डिज़ाइन में ग्लोबल करियर बनाने वाली क्रिएटिव फोर्स में बदलने की नींव रखता है। खेल के क्षेत्र की महत्ता देते हुए खेलो इंडिया मिशन की शुरूआत किया जाना स्वागत योग्य है। शिक्षा के क्षेत्र मे दो लाख करोड से अधिक का प्रावधान किया जाना सरकार के शिक्षा को रोजगार, उघम और आधुनिक तकनीकि से जोड़ने मे सहायक होगा जिससे डिग्री हाथ मे होने के साथ-साथ काम का हुनर भी युवाओं के पास हो।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *