रायगड़ा, जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाए गए सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह रविवार को रायगड़ा सदर स्थित बिजू पटनायक प्रेक्षालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आंचलिक परिवहन विभाग ने किया।

अतिथियों ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने शिक्षा से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन के संदेश को आत्मसात करते हुए सड़क सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन ऑवर में घायलों की सहायता करने वाले गुड समैरिटन को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगड़ा गोसेन बार्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं उपखंड पुलिस अधिकारी रायगड़ा गौर हरि साहू और जिला सूचना एवं लोकसंपर्क अधिकारी बसंत कुमार प्रधान सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचलिक परिवहन अधिकारी विनय कुमार पाल ने की। इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक दुर्गा प्रसाद राव भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में गुड समैरिटन से इन्हें किया गया सम्मानित आकुल राजा (चांदिली थाना), कृष्णा अद्निति (सेशखाल थाना), निरंजन पुजारी (आंबादोला थाना), निरंजन साहू (टिकिरी थाना), जी. महेश्वर राव (कुंभाड़मुंडी थाना), तुनिबाड़ तिरुमल्ला (केसिंगपुर थाना), जगजीवन नायक (काशीपुर थाना), अमिय कुमार दास (काशीपुर थाना), सरोज कुमार मंडल (बंधसाही, काशीपुर), कासी नायक (दोरागुड़ा थाना) तथा मनरंजन महापात्र। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान के लिए मृत्युंजय स्वाईं (सीनियर एसईएस प्रधान शिक्षक, चालकाम्बा हाई स्कूल), प्रसन्न कुमार दास (हिंदी शिक्षक, द्रौपदी विद्या पीठ गुमुड़ा) सहित अन्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *