छत्तीसगढ़

मोहला : श्रम विभाग द्वारा सतत अभियान चलाकर दी जा रही योजनाओं की जानकारी

– छात्रवृत्ति सहायता योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं नि:शुल्क कोचिंग योजना की जानकारी देने महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

            मोहला । श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने हेतु संचालित योजनाओं के साथ-साथ उनके बच्चों एवं परिवार के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है। जिसमे स्कूल एवं कॉलेज में अध्ययनरत श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना सहित नि:शुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की जाती है।
        विभाग में संचालित छात्रवृत्ति एवं नि:शुल्क कोचिंग योजनाओं का लाभ दिलाने कलेक्टर प्रजापति के निर्देशन श्रम विभाग द्वारा सभी महाविद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में विकासखंड अम्बागढ़ चौकी के शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय में श्रम विभाग के अधीन गठित मंडलों क्रमश छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल तथा छग असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों के प्रथम दो संतानों के लिए संचालित योजनाओं यथा छात्रवृत्ति सहायता योजना, शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं नि:शुल्क कोचिंग योजना की जानकारी देने हेतु महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।    
        उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा संचालित योजना उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के अध्ययन हेतु सहायता प्रदान करते हुए श्रमिक परिवारों को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके अंतर्गत कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर स्तर की व्यावसायिक परीक्षा, पीएचडी, शोध कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु 1 हजार से 10 हजार रुपए तक की राशि प्रावधानुसार प्रदान की जाती है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

5 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

5 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

5 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

5 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

5 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

5 hours ago