छत्तीसगढ़

CG : गणेश तालाब का पानी खराब होने से, रोहू-कतला मछलियों की मौत …

रायगढ़। गणेश तालाब में बीते कुछ दिनों से हर दिन मछलियों की मौत हो रही है। तालाब में करीब 4 से 5 हजार अलग-अलग प्रजातियों की मछलियां मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा रोहू-कतला मछलियां मर रही हैं। प्रतिदिन 20 से 25 मछलियों के मरने से तालाब के आसपास वॉक करने आने वाले लोग हैरान हैं। अब नगर निगम इन मछलियों को शिफ्ट करने या तालाब का पानी बदलने की योजना बना रहा है। गौशाला रोड स्थित गणेश तालाब का 2011-12 में सौंदर्यीकरण किया गया था।

उस दौरान नगर निगम और आसपास के लोगों ने तालाब में रोहू-कतला के बीज डाले थे। समय के साथ मछलियां बड़ी होती गईं। बाद में इसमें मांगुर और कुछ रंगीन (समुद्री/एक्वेरियम) मछलियां भी छोड़ी गईं, जिससे लोग इन्हें देखने पहुंचने लगे। अब रोहू-कतला मछलियों का वजन 1 किलो से 5 किलो तक हो गया है। ऐसे में सुबह-शाम वॉक पर आने वाले लोग इन्हें आटा, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री खिलाने लगे।

लगभग आधे एकड़ के तालाब में मछलियों की संख्या बढ़कर 5 हजार से अधिक हो गई। करीब 18 से 20 दिन पहले तालाब में कुछ मछलियां मरी हुई मिली थीं, लेकिन तब इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद लगातार हर दिन 20-25 मछलियों के मरने पर लोगों ने क्षेत्र के पार्षद को सूचना दी। पार्षद सलीम नियारिया ने मामले की जानकारी नगर निगम और मत्स्य विभाग को दी। इसके बाद मत्स्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तालाब में मछलियों की संख्या जरूरत से ज्यादा हो गई है और लोग नियमित रूप से खाने-पीने की चीजें डाल रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago