रायपुर । ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का विज्ञापन डालकर युवती से दो लाख रुपए ठग लिए। महामाया मंदिर, पुरानी बस्ती निवासी 23 वर्षीय भव्या देवांगन ने सोमवार आधी रात थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता के अनुसार सोमवार शाम उसने ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का विज्ञापन देखा और विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर 9142986462 पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने कैमरा भेजने का भरोसा दिलाया और यूपीआई के माध्यम से अपने बताए खाते में दो लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।

राशि भेजने के बाद भव्या दो दिन तक कैमरे की डिलीवरी का इंतजार करती रही, लेकिन न तो कैमरा मिला और न ही आरोपी से संपर्क हो पाया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *