राजनांदगांव, संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास की जयंती के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच द्वारा तिरंगा चौक, गंज लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु रविदास के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सद्गुरु रविदास के जीवन, उनके विचारों एवं समाज सुधार में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि सद्गुरु रविदास जी ने समता, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रवीण शर्मा, प्रभात गुप्ता, राजू साओ, आनंद गुप्ता, महेंद्र जंघेल, हरीश भानुशाली, हितु व्यास, गोविंद साहू, मौसमी शर्मा, राज बहादुर सिंह, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, मनोज गोलछा, रूपचंद सोनी आदि मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *