राजनांदगांव, खरीदी केन्द्रों में जाम पड़े धान का तेजी से उठाव करने 255985 क्विंटल का डीओ और 40416 क्विंटल का टीओ जारी किया गया है। समिति में 43 लाख क्विंटल धान उठाव के लिए शेष है। उठाव कर जिले में बने चार संग्रहण केन्द्रों में सुरक्षित किया जाएगा। जिले में 62 लाख क्विंटल खरीदी कर 20 लाख क्विंटल धान का उठाव किया गया। बाहरी और अवैध धान की आवक और फर्जी खरीदी की आशंका को देख इसे रोकने राइस मिलर्स से उठाव 31 जनवरी तक रोका गया था। अब समितियों में पड़े धान का तेजी से उठाव करने की तैयारी है।

खाद्य विभाग और डीएमओ कार्यालय के अफसरों ने बताया समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान उठाव नहीं किया गया। लेकिन इसमें अब तेजी लाएंगे। सिंघोला, कलकसा, सेवताटोला, बीजाभांटा में 4 संग्रहण केन्द्र बने है। खरीदी के दौरान इसमें बीजाभांटा में धान का संग्रहण शुरू कर दिया गया था। अब बाकी केन्द्रों में धान पहुंचेगा। राइस मिलर्स के अलावा ट्रांसपोर्टरों से धान का उठाव करने अनुबंध पहले से किया जा चुका है। ऐसी समितियां जहां पहले से बड़ी मात्रा में धान जाम है वहां से पहले वाहन लगा कर उठाव किया जाएगा। धान का परिवहन सुचारू रूप से हो सके इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहा है।

खरीदी केन्द्रों में 43 लाख क्विं. उठाव के लिए शेष खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कुल 625481 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई है। अब तेजी से उठाव करने की तैयारी है। इसके लिए 255985 क्विंटल का डिलीवरी ऑर्डर, 40416 क्विंटल का ट्रांसपोर्टेंशन ऑर्डर कुल 296401 का डीओ और टीओ कर दिया गया है। इसमें डीओ के माध्यम से 171420 क्विंटल का उठाव किया गया। वहीं 24194 क्विंटल का टीओ से उठाव कुल 195614 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। वहीं अब खरीदी केन्द्रों में 429815 क्विंटल धान शेष है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *