खैरागढ़, पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला लालपुर में 31 जनवरी को आयोजित एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा, संगीत, योग, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा से जुड़ी व्यवहारिक जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

प्रधान पाठिका प्रेरणा सिंह व शिक्षिकाओं ने आमंत्रित विशेषज्ञों का पुष्पहार, बैच और गुलाल लगाकर स्वागत किया। संगीत सत्र में संगीत शिक्षक सुशील शर्मा, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के छात्र राकेश भगवाड़े व किशन कुमार साहू ने वाद्य यंत्रों के साथ गायन सिखाते हुए बच्चों को संगीत की बारीकियों से परिचित कराया। कार्यक्रम के अन्य सत्रों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर निशि सिंह ने साइबर क्राइम, गुड टच–बैड टच और पुलिस सहायता से संबंधित जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया। आयुष चिकित्सक श्रुति ठाकुर ने मौसमी बीमारियों, पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर उपयोगी जानकारी दी। वहीं योग शिक्षक दीनदयाल वर्मा ने योगासन और प्राणायाम कराकर योग के महत्व को समझाया। शिक्षक धृतेन्द्र सिंह ने शिक्षा के महत्व पर बच्चों को प्रेरित किया। समापन अवसर पर सभी एक्सपर्ट को शाल, श्रीफल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *