छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयुष पॉलीक्लिनिक को प्रथम पुरस्कार एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी को तृतीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

राजनांदगांव । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयुष पॉलीक्लिनिक को प्रथम पुरस्कार एवं औषधालय श्रेणी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष अमित कटारिया तथा संचालक आयुष संतन देवी जांगड़े उपस्थित थे। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित कायाकल्प आयुष कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय आयुष संस्थाओं में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर रखरखाव, सौंदर्यीकरण तथा सेवा गुणवत्ता आधारित मानकों के आधार पर वर्ष 2024 के लिए आयुष पॉलीक्लिनिक को प्रथम पुरस्कार एवं औषधालय श्रेणी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव डॉ. शिल्पा मिश्रा, पाली क्लीनिक की टीम में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. हर्षा बरैया, यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. रूबीना अंसारी, योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव एवं स्टॉफ  नर्सिंग सिस्टर श्रमती हेमलता बड़ा, फार्मासिस्ट अनुसुइया साहू, फार्मासिस्ट कीर्ति व्ही हरि, औषधालय सेवक फुलेश निर्मलकर, दामिनी, बीना, रोहन एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय बेलरगोंदी की टीम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिरूद्ध पटेल, आयुर्वेद फार्मासिस्ट देवदास साहू, शंकर लाल कंवर को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक आयुष डॉ. सुनील दास, रजिस्ट्रार आयुष छत्तीसगढ़ डॉ. संजय शुक्ला, उप संचालक आयुष डॉ. किरण तिग्गा, उप संचालक आयुष डॉ. अरविंद मरावी, प्राचार्य शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पी. के. जोशी, सहायक संचालक, आयुष डॉ. सोनकर, सहायक संचालक आयुष डॉ. गजेंद्र बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

राजस्व निरीक्षकों के तबादले, प्रशासनिक कामकाज में आएगी तेजी

जांजगीर-चांपा. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने…

21 minutes ago
मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून की मार, 13 जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं; एक्सपर्ट बोले- 4 इंच पानी के बाद ही करें बोवनी

भोपाल  मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी पड़ने से कृषि क्षेत्र में चिंता…

30 minutes ago
नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह नशा…

37 minutes ago
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न भारत माता वाहिनी योजना…

39 minutes ago
CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

CG : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन…

1 hour ago
बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लापरवाही पर लगाई फटकार

बिलासपुर में PWD अधिकारियों पर बरसे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, लापरवाही पर लगाई फटकार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर में बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव…

1 hour ago