मोहला । संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा 14 एवं 15 फरवरी 2026 को संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आर-2 कोहका, भिलाई (जिला दुर्ग) में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए सीधे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।
        रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों एवं नियोजकों के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर जाकर स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं अथवा कार्यालयीन दिवस में जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। वहीं, जिले के नियोजकों से भी अपेक्षा की गई है कि वे ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी रिक्तियों को अद्यतन करें, ताकि मेले के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एवं नियोजक कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *