छत्तीसगढ़

CG : स्कूल में पत्ता गोभी सब्जी खाने से 24 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया …

बस्तर। जिले में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अरंडवाल में मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का तत्काल उपचार किया गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी, कमजोरी और घबराहट की शिकायत हुई।

शिक्षक सुनील मिंज और नीला राम बघेल ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों को एल्बेंडाजोल (फाइलेरिया रोधी) गोली भी दी गई थी। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही आरएमए राजेंद्र कुमार साहू समेत अन्य मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार शुरू किया। कुल 24 बच्चे बीमार पाए गए, जिनमें 10 बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं।

कक्षा दूसरी की छात्रा मंगली (8), पिता फूलसिंह, को अधिक कमजोरी महसूस होने पर निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती किया गया है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago