बिलासपुर। घरवाले सोते रहे और चोर घर में घुसकर आलमारी से 50 हजार रुपए नकद चोरी कर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की चोरी करते तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस चोर का सुराग नहीं लगा पाई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, दयालबंद नारियलकोठी निवासी मनजीत सलूजा उर्फ निक्कू पित्ता बूटा सिंह सलूजा प्रापर्टी डीलर हैं।

10 फरवरी की रात 10 बजे परिवार के साथ वे खाना खाकर सो गए थे। रात 12.15 बजे उनकी भतीजी ने फोनकर बताया कि कोई चोर घुसा है। वे अपने भाई, भतीजे को उठाकर उपर कमरे में गए तो चोर भाग गया था। रूम में जाकर चेक किए तो आलमारी से 50 हजार रुपए नकद की चोरी हो गई थी।

सीसीटीवी चेक करने पर एक अज्ञात व्यक्ति घर के दरवाजे से कूदकर व भागते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने फुटेज पुलिस को देखकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *