अजय घोड़ेसवार, सुरेन्द्र मंडावी, और रविन्द्र सिन्हा जिला उपाध्यक्ष बने, धर्मेन्द्र साखरे सचिव बने.

राजनांदगांव। भीम आर्मी छत्तीसगढ़ की स्थानीय गुरुघासी दास, सतनाम भवन नंदई में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। जिसमें भीम आर्मी संगठन का विस्तार पूरे जिले में करने, और संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करने एक मजबूत नेतृत्व क्षमता वाले ऊर्जावान युवा की लम्बे समय से तलाश की जा रही थी।

जो कि, सोनू उर्फ मुकेश शेंडे के रूप में पूरी हुई। मुकेश शेंडे सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता और भागीदारी पहले भी निभाते रहे हैं। इससे पहले मुकेश साईं सेना के भी प्रमुख पदाधिकारी रह चुके हैं साथ ही समाज में भी लम्बे समय से सक्रिय है उनके नेतृत्व क्षमता को पहचानते हुए ही उन्हें राजनांदगाँव जिले का जिलाध्यक्ष चुना गया। मुकेश शेंडे लम्बे समय से भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों के भी सम्पर्क में भी लगातार रहे हैं जिसके कारण भी उन्हें जिले की कमान सौंपा जाना तय था।

बैठक में जिलाध्यक्ष सोनू (मुकेश) शेंडे, के अलावा, जिला उपाध्यक्ष अजय (अज्जू) घोड़ेसवार, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मंडावी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिन्हा, जिला सचिव धर्मेन्द्र साखरे, कार्यकारिणी सदस्य गौतम रावत, मनीष टेंभुरकर और गगन मेश्राम चुने गए। कार्यकारिणी की घोषणा स्वयं प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश आजाद ने की और जिलेवासियों को भरोसा दिलाया है कि, मजबूत और सशक्त नेतृत्व क्षमता और युवा जोश से भरी जिले की उनकी आर्मी निश्चित रूप से उत्कृष्ट कार्य करेगी, और दलितों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज बनेगी, और प्रत्येक मोर्चे पर उनके साथ खड़ा रहकर उन्हें अन्याय से बचाने मजबूत ढाल बनेगी इतना ही नहीं उन्हें न्याय दिलाने कृतसंकल्पित रहेगी। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों सहित जिले से भी बड़ी संख्या में आंबेडकर अनुयायी पहुँचे थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *