छत्तीसगढ़

CG : रोहन कश्यप ने अपनी मेहनत के बूते बनाया खेती-किसानी को परिवार की बेहतरी का आधार

कृषक उन्नति योजनांतर्गत अंतर की राशि एकमुश्त देने के लिए राज्य सरकार का जताया आभार

जगदलपुर, जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत बाबू सेमरा निवासी युवा किसान रोहन कश्यप ने हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई के बाद अपनी मेहनत एवं लगन के बूते पैतृक खेती-किसानी को परिवार की बेहतरी का आधार बनाकर घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर कर चुके हैं। अभी हाल ही में उनके गांव पर मुलाकात के दौरान रोहन ने राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजनांतर्गत धान विक्रय की अंतर की राशि एकमुश्त देने के निर्णय को किसानों के लिए सार्थक पहल निरूपित करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और राज्य सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। रोहन ने बताया कि होली त्योहार के पहले किसानों को उनकी उपज की एकमुश्त राशि प्राप्त होने से होली की खुशी दुगुनी हो जाएगी।

         रोहन बताते हैं कि माताजी कमला कश्यप के नाम से 8 एकड़ पैतृक कृषि भूमि पर खरीफ सीजन में धान की उन्नत खेती करते हैं, साथ ही रबी सीजन में मक्का एवं साग सब्जी की अच्छी पैदावार से आय संवृद्धि को बल मिला है। उन्होंने बताया कि पहले केवल खरीफ में धान की फसल लेते थे, लेकिन जब से खेत में नलकूप स्थापित करवाए हैं तो रबी सीजन में मक्का एवं साग सब्जी की पैदावार से अतिरिक्त आय हो रही है। इसी के फलस्वरूप बैंक ऋण की सहायता से खेती-किसानी के लिए एक ट्रैक्टर खरीदे हैं जो अब खेती-किसानी कार्य के लिए मददगार साबित हो रही है।

रोहन ने बताया कि इस साल 133 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किए हैं, जिसकी राशि तुरंत बैंक खाते में अंतरित की गई और अब राज्य सरकार धान विक्रय की अंतर की राशि होली त्योहार के पहले दे रही है जो सरकार की किसान हितैषी सकारात्मक एवं संवेदनशील पहल है। उन्होंने कहा कि 8 सदस्यीय परिवार में दो बड़े भाइयों के साथ वे खेती किसानी को आधुनिक तकनीक से करने पर ज्यादा ध्यान रख रहे हैं और वर्तमान में उर्वरक के साथ ही गोबर खाद का संतुलित रूप से उपयोग कर रहे हैं। वहीं साग-सब्जी की पैदावार हेतु आगामी वर्ष से पानी का समुचित दोहन करने के लिए ड्रिप सिंचाई को अपनाने का विचार किया है।

kgnews

Recent Posts

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

78 कार्यालय सहायक ग्रेड- तीन प्रशिक्षुओं की नियुक्ति

भोपाल  मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं…

24 minutes ago
पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर…

34 minutes ago
वीबी जी राम जी योजना का सरगुजा जिले में शुभारंभ

वीबी जी राम जी योजना का सरगुजा जिले में शुभारंभ

रायपुर  विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी के लिए जिला स्तरीय…

34 minutes ago
एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

भोपाल विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के उभरते तेज गेदबाज  अनिमेष सिंह का चयन एमपीसीए इमर्जिंग…

49 minutes ago
पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

भोपाल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन…

59 minutes ago
सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में आयोजित होगी 'तेजस कार्यशाला' स्टार्टअप, ओडीओपी और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े अवसरों की…

1 hour ago