बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा 02 अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन एवं अन्य माओवादी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।

बरामद सामग्री में डेटोनेटर- 13 नग, गन पावडर- 11 किलोग्राम, प्लास्टिक ड्रम- 04 नग, स्टील ड्रम- 02 नग, लोहे का ड्रम- 02 नग, माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य शामिल है। एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये थे।

01 डायरेक्शन IED (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए। बरामद सभी IED को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय/नष्ट किया गया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *