कोरबा। नगर निगम ने वार्ड-14 शारदा विहार में एक लाख रुपए से अधिक टैक्स बकाया होने पर दुकान को सील कर दिया। दो लोगों ने मौके पर ही टैक्स जमा कराया, जिसके बाद उन पर कार्रवाई नहीं की गई। अभी तक छह प्रॉपर्टी को सील किया जा चुका है।

इधर डीडीएम रोड टीपी नगर में सड़क और नाली के ऊपर गिट्टी, ईंट, रेत और मलबा रखने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम बड़े बकाएदारों के खिलाफ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने अभियान चला रहा है। इसी के तहत संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह की टीम शारदा विहार बायपास पहुंची। यहां बकाएदार कासिम खान की दुकान को सील किया गया।

संपदा अधिकारी ने बताया कि दो लोगों ने टैक्स जमा किया है। इस वजह से कार्रवाई नहीं की गई। अभी बकाएदारों के खिलाफ रोज अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने टीपी नगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीडीएम रोड पर सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखना पाया। इस पर कृष्ण कुमार अग्रवाल पर 10 हजार का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही सामग्री हटाने कहा गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *