रायपुर, छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 40 लाख 27 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में अमेरी जलाशय के जीर्णोद्धार तथा पिचींग एवं नहरों के सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 25 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।
योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना का रूपाकिंत सिंचाई क्षेत्र 91 हेक्टेयर में 72 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 46 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 137 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।
विकासखण्ड बरमकेला में मानिकपुर जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 14 लाख 37 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 55 हेक्टेयर में 41 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 52 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 107 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
रायपुर. देश में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (विनियमन-मुक्ति एवं…
धार धार भोजशाला विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. मामले…
बीजापुर । जिला परियोजना लाईवलीहूड कॉलेज सोसायटी जिला बीजापुर में जिला प्रशासन एवं आजीविका महाविद्यालय…
धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के…
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9…
अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास…