राजनांदगांव , ग्राम करमतरा में ग्रामीण जनसेवा समिति ने रविवार को शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा के शिक्षण सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को 101 रुपए से 3101 रुपए तक की नकद राशि व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला करमतरा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को 101 रुपए से 301 रुपए तक की नकद राशि, सम्मान पत्र व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं में प्रथम हेमंग साहू, द्वितीय योगेंद्र साहू, तृतीय टामेश्वरी साहू को सम्मानित किया।
