CG : अग्निवीर भर्ती 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कैसे करें ऑनलाइन आवेदन …

रायपुर : देश की सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती अभियान के तहत पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर अवसर उपलब्ध हैं। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं पास), महिला (सेना पुलिस) के साथ-साथ स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा जैसे पद शामिल किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) होगा। यह परीक्षा 1 जून से 10 जून 2026 के बीच आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी Join Indian Army की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पात्रता शर्तों, आयु सीमा, शारीरिक मानकों और शैक्षणिक योग्यता को ध्यान से पढ़ लें।

इन पदों पर भर्ती

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष)
  • अग्निवीर तकनीकी
  • अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं पास)
  • अग्निवीर महिला (सेना पुलिस)
  • नर्सिंग असिस्टेंट
  • नर्सिंग असिस्टेंट वेट
  • सिपाही फार्मा

शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग

हर पद के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। ट्रेडमैन पद हेतु 8वीं या 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि तकनीकी और लिपिक पदों के लिए 12वीं में विज्ञान या संबंधित विषय जरूरी हो सकते हैं। नर्सिंग असिस्टेंट एवं फार्मा पदों के लिए विज्ञान विषयों के साथ विशेष योग्यता अपेक्षित है।

kgnews

Recent Posts

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

8 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

15 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

16 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

मोहला : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर प्रजापति

- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…

19 minutes ago
मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

मोहला : सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले बनेंगे राह-वीर

- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…

21 minutes ago
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…

28 minutes ago