गौरेला पेंड्रा मरवाही , पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर बंजारी घाटी में बड़ा हादसा हो गया है। जहां पर कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला पेंड्रा रतनपुर मुख्यमार्ग का बंजारी घाट का है। जहां पर ट्रेलर शहडोल (मध्यप्रदेश) से कोयला लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। पेंड्रा से रतनपुर जाने के दौरान बंजारी घाटी के अंतिम घाट पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरा। हादसे में चालक प्रकाश महरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे पेंड्रा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रेलर में लदा कोयला सड़क किनारे और खाई में बिखर गया। जब कोयला हटाया गया तो ट्रैलर के खलासी उमेश विश्वकर्मा का शव उसके नीचे दबा मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और घाटी मार्ग पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…