राजनांदगांव : ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन

राजनांदगांव । जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन करने, जल स्रोतों की देखरेख करने तथा जल का दुरूपयोग नहीं करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सभी ग्रामीणों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने एवं जल स्रोतों की रक्षा करने का संकल्प लिया। जल बहिनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल एवं जल प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि जल अर्पण दिवस का उद्देश्य पूर्ण हो चुकी जल आपूर्ति प्रणाली को औपचारिक रूप से ग्राम पंचायत एवं वीडब्ल्यूएससी को सौंपना है। जिससे यह समुदाय के हाथ में आ जाए, ताकि हर ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणाली को समझ सके और इसके संचालन और संरक्षण में अपनी भूमिका पर गर्व महसूस कर सके। यह सुनिश्चित करना कि गांव तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत रूप से अपनी जल आपूर्ति प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित और बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यक्रम में सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव गेंदा बाई, ग्राम सरपंच उर्वशी धु्रव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव रोशनी भगत, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पलक कोठारी, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी जल बहिनी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

7 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

8 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

8 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

8 hours ago