अंबागढ़ चौकी , शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में 17 फरवरी को आयोजित सेक्टर स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हुआ। प्रतियोगिता में डोंगरगढ़, डोंगरगांव, गंडई, कवर्धा, दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, छुरिया, अंबागढ़ चौकी, चिल्हाटी तथा विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव की टीमों ने हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव की टीम विजेता रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी थे। विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा प्रवक्ता राजेश सिंघी उपस्थित थे। नपं अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को टीम भावना, अनुशासन और हार्ड वर्क के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजनांदगांव सेक्टर के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी अरुण चौधरी, डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर, अनीता पौषार्य, रामेश्वरी मोहला, रोशन पटेल सहित महाविद्यालय परिवार से प्राचार्य डॉ. के आर मांडवी, जेआर परतेती, एनके कुर्रे, ओपी राणा, सोमेंद्र देवांगन, डीके बंजारे, चंद्रेश, पंकज कुमार साहू व कौशल प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। महाविद्यालय द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजक सचिव डॉ. मोरध्वज सोनवानी ने बताया कि ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहायक प्राध्यापक ओपी राणा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी टीमों, कोच, ऑफिशियल्स एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *