राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओटी में संक्रमण के कारण मोतियाबिंद का ऑपरेशन थम गया है। ऑपरेशन नहीं होने से बुजुर्गों को दूसरे निजी अस्पतालों में रकम खर्च कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराना पड़ रहा। सप्ताहभर से एक भी ऑपरेशन नहीं किया गया। करीब पांच जिलों का एकमात्र सहारा सरकारी मेडिकल कॉलेज में बुजूर्ग आंखों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने पहुंच रहें है। उन्हें मशीनें खराब होने का हवाला देकर चलता किया जा रहा है। ऑपरेशन कब से शुरू किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में लगातार ऑपरेशन होते है। इसके ओटी की विभिन्न प्रकार के केमिकल का उपयोग कर सफाई की जाती है। इसके बाद यहां की ऑपरेशन थिएटर ऑपरेशन करने के लिए तैयार है या नहीं इसकी जांच की जाती है। इसे कल्चर रिपोर्ट कहा जाता है। सप्ताहभर में यहां दो बार क्लीनिंग की गई लेकिन अभी इसकी कल्चर रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसकी क्लीनिंग कर अस्पताल के बायोलॉजी लैब के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कल्चर रिपोर्ट दी जाती है। रिपोर्ट में संक्रमण मुक्त होने पर ऑपरेशन किया जाता है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर का कहना है कि ओटी की क्लीनिंग करने के बाद कल्चर रिपोर्ट का इंतजार कर रहें है। एक-दो दिन में रिपोर्ट जाएगी इसके बाद ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। संक्रमित ओटी में ऑपरेशन नहीं किया जाता इससे अन्य मरीजों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। आई विभाग में पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *