पेंड्रा। जिले के जोगीसार ग्राम पंचायत से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है जहाँ नेशनल हाईवे-45 का निर्माण लोगों के लिए वरदान के बजाय आफत बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जोगीसार में एक हैंडपंप अब सड़क के बीचों-बीच खड़ा होकर हादसों को न्यौता दे रहा है। पहले यह हैंडपंप सड़क के किनारे था, लेकिन नेशनल हाईवे-45 के चौड़ीकरण के बाद यह तेज रफ्तार वाहनों वाली सड़क के ठीक बीच में आ गया है। प्यास बुझाने के लिए लोग बाल्टी लेकर सड़क के बीच खड़े होने को मजबूर हैं, जिससे जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
स्थानीय निवासियों ने बताया की साहब, प्यास बुझाएं या जान बचाएं। तेज रफ्तार गाड़ी वाले हॉर्न मारते हैं, हमें डर लगता है कि कहीं कोई टक्कर न मार दे। नया बोर सफल नहीं हुआ, अब यही एक सहारा बचा है।जोगीसार की यह तस्वीर सिस्टम की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी और प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द इस खतरे को दूर करने के उपाय करने चाहिए।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…