राजनांदगांव : प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने पीएमश्री सर्वेश्वरदास शासकीय नगर पालिक निगम विद्यालय का किया निरीक्षण

– जिले के सभी पीएमश्री स्कूल को उत्कृष्ट सुविधायुक्त बनाने के दिए निर्देश
– कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, लाईब्रेरी, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन
राजनांदगांव । प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने आज पीएमश्री सर्वेश्वरदास शासकीय नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव में समग्र शिक्षा पीएमश्री योजना अंतर्गत पीएमश्री शालाओं के उद्देश्यों की पूर्ति तथा शालाओं में चल रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, विषयवार शिक्षकों की शाला में उपलब्धता, विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, लाईब्रेरी, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों को उत्कृष्ट स्तर पर विकसित करने के लिए लगातार प्रयास करें। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की तैयारी और परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से परीक्षा पूर्व की गई तैयारी, अतिरिक्त कक्षाओं, मॉडल टेस्ट एवं विद्यार्थियों को दिए जा रहे मार्गदर्शन की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम के लिए सुनियोजित योजना के साथ कार्य करने कहा। इसके साथ ही समर कैम्प एवं समर होमवर्क की रूपरेखा पर भी चर्चा की, ताकि अवकाश के दौरान भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां निरंतर बनी रहे।
प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। पीएमश्री विद्यालयों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर्स को लगातार विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा केन्द्र प्रभारी की ड्यूटी तथा परीक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी पीएमश्री स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता तथा सर्वसुविधायुक्त बनाने तथा निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रपूर्ण करने के लिए सभी नोडल अधिकारियों द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जामगांव (एम) में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…

28 minutes ago
गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता

रायपुर  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…

33 minutes ago
श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

श्रेष्ठ नागरिक निर्माण का उपक्रम हैं शिक्षा के मंदिर: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…

33 minutes ago
कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

कृषि महोत्सव झाबुआ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑनलाइन किसानों से की चर्चा

भोपाल  बलराम कृषि महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि…

43 minutes ago
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

48 minutes ago