राजनांदगांव | शहर की सड़कों में गड्ढे हो जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गा चौक से मानव मंदिर चौक, कमल टॉकिज से तिरंगा चौक, शनि मंदिर से हमाल पारा सहित प्रमुख सड़कों में गड्ढे होने से दो प​हिया वाहन ​ि​हचकोले खाती चलती है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक अपनी गाड़ियों को दूसरी तरफ ले जाते हैं जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रही है।

वाहन चालक की सड़क से दृष्टि हटते ही दुर्घटना ग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है। इन सड़कों पर पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे हमेशा राहगीरों व वाहन चालकों में विवाद की स्थिति नि​र्मित होती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *