रायपुर । छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार प्रदेश में करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। पहले राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 12 लाख थी, जो अब घटकर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार रह गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चार महीने तक चलाया गया। 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 1,87,30,914 मतदाता पंजीकृत हैं।

बीएलओ ने घर-घर किया सत्यापन
अभियान के दौरान 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और मतदाताओं का सत्यापन व मैपिंग कार्य पूरा किया। प्रारूप प्रकाशन के बाद 2,34,994 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं।

23 दिसंबर से 22 जनवरी तक मिले दावे-आपत्तियां
Election Commission of India के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था। 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। इनका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की गई।

निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में मदद मिली है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *