राजनांदगांव | सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की वर्चुअल बैठक लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। बीएमओ, बीपीएम, बीईटीओ, डाटा मैनेजर, सचिवीय सहायक शामिल रहे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हर बुधवार योग शिविर लगाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने कहा।

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की फोन से स्वास्थ्य की जानकारी लेने, दवा उपलब्ध कराने, निशुल्क सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान, आधार बेस उपस्थिति की समीक्षा की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *