राजनांदगांव , नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार रात अभियान चलाकर पुलिस ने ऐसे दर्जनभर वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। वहीं ढाबा-होटल संचालकों को भी सड़क किनारे अवैध रुप से वाहनों के पार्किंग नहीं होने देने की चेतावनी दी है।

हाईवे पर टेड़ेसरा से लेकर शहर तक ऐसी समस्या बनी हुई है। ट्रक-ट्रेलर चालक मनमाने ढंग से सड़क किनारे ही बगैर किसी संकेतक के गाड़ी खड़ी कर रहे हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। खड़े वाहनों में टकराने से बाइक सवारों की मौत भी हुई है। जिसे देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई है। ट्रैफिक इंचार्ज नवरतन कश्यप ने अपनी टीम के साथ इन हिस्सों में पहुंचकर सड़क किनारे बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। हाईवे किनारे संचालित होटल, ढाबा व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान के सामने सड़क पर किसी भी वाहन को खड़ा न होने दें।

वाहन चालकों को भी दी गई हिदायत पुलिस ने सभी वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे सड़क से पर्याप्त दूरी बनाकर सुरक्षित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें। रात में अनिवार्य रूप से पार्किंग लाइट चालू रखें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के चेतावनी दी गई। इधर पुलिस ने लगातार नेशनल हाईवे में मानिटरिंग कर इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *