तुमडीबोड़. तुमडीबोड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बना मचानपार से खैरी पहुंच मार्ग खराब हो गया है। लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आवागमनप्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से वे इस जर्जर सड़क की मार झेल रहे हैं, लेकिन अब तक न तो मरम्मत हुई और न ही किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालात देखा।

बरसात में ये गड्ढे जानलेवा साबित हो जाते हैं। भारी वाहन तो पहले ही इस मार्ग से गुजरना बंद कर चुके हैं। एंबुलेंस, स्कूल वाहन और कृषि कार्य में लगने वाली गाड़ियां भी जोखिम उठाकर चल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि चुनाव के समय सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *