राजनांदगांव | लखोली के जनता कालोनी में सड़क पर अवैध निर्माण की शिकायत सामने आई है। वार्डवासियों ने छग गृह निर्माण मंडल व नगर निगम में इसकी शिकायत की है। अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। शिकायत में वार्ड के लोगों ने बताया कि प्लॉट क्रमांक 35/1 के स्वामी द्वारा लगभग 1000 वर्गफुट भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, जबकि कॉलोनी के स्वीकृत लेआउट (नक्शा) के अनुसार उक्त स्थान 24 मीटर चौड़ी सड़क के लिए आरक्षित है।

आरोप है कि निर्माण कार्य से सड़क की चौड़ाई घटकर लगभग 18 मीटर रह जाएगी, जिससे भविष्य में कॉलोनीवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शिकायतकर्ताओं ने विभागों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दीपक खाती, सुनील जायसवाल, जयेश कटरिया, संतोष प्रजापति, मोहन लाल सोनी, गोकुल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *