सिद्ध धाम ताला में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई

उमरिया

सिद्ध धाम ताला में सार्वजनिक स्थान में भव्य श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।जिसके प्रथम दिन भब्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें क्षेत्र की माताएं बहने एवं कथा प्रेमी पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर गांव की भ्रमण की। इसके पश्चात विधिवत पूजन के साथ कथा का शुभारंभ किया गया।

इस दिव्य आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा वाचक अयोध्या जी से आए श्री वत्स जी महाराज अपने मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और भागवत महात्म का वर्णन करेंगे।कथा का समय प्रतिदिन 3:00 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया की कथा के दौरान श्रीमद् भागवत कथा महत्तम,ध्रुव चरित्र,अजामिल प्रहलाद कथा, गोवर्धन पूजा, सुदामा चरित्र,भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव,गोवर्धन पूजा,छप्पन भोग और रुक्मणी विवाह जैसे प्रसंग को धूमधाम और सजीव झांकियो के साथ मनाया जाएगा।

आयोजक मंडल एवं समस्त ग्राम वासियों ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है। कथा के अंतिम दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

37 minutes ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

1 hour ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

2 hours ago
एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

एमपी ट्रांसको ने पेंशनर एवं कार्मिकों को अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना में शामिल होने का दिया एक और अवसर

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा संचालित अंशदायी कैशलेस…

2 hours ago
रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 3 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

रतलाम रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा…

2 hours ago