CG : जिले में एक मादा हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा…

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एक मादा हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज अंतर्गत झींगोल परिसर के कक्ष क्रमांक 838 आरएफ का है। बीते दिन यहां शावक का शव देखा गया, जिसके बाद उप वनमंडलाधिकारी घरघोड़ा, परिक्षेत्र अधिकारी तमनार और वन अमले की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर मिले झुंड के निशान
प्रारंभिक जांच में मौके पर हाथियों के पैरों के ताजा निशान पाए गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शावक के साथ हाथियों का दल मौजूद था। वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।

कमजोरी से मौत की आशंका
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक का प्रारंभिक परीक्षण किया। परिस्थितियों और शारीरिक स्थिति के आधार पर शावक की मौत कमजोरी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

बढ़ाई गई निगरानी
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता को देखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है। हाथियों के दल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित घटना को रोका जा सके। वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और हाथियों के दल से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

7 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

7 hours ago
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…

7 hours ago
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…

7 hours ago
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…

7 hours ago
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

भोपाल  पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…

8 hours ago