CG : कवर्धा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराबी युवक का उत्पात…

कवर्धा । जिले के बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा था। इलाज को लेकर किसी बात पर उसका डॉक्टर और स्टाफ से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और बहस के दौरान उसने ड्यूटी डॉक्टर से हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

अस्पताल कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अस्पताल स्टाफ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

6 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

6 hours ago