ग्वालियर
पुलिस की आरक्षक भर्ती की फिजिकल परीक्षा सोमवार से होगी। उसके लिए एसएएफ ग्राउंड और भर्ती कमेटी तैयार है। परीक्षा में अभ्याथियों का हर मूवमेंट कैमरे की नजर में रहेगा। इसलिए मैदान पर 60 कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा अभ्याथियों को आरएफआइडी टैग की जैकेट पहनाई जाएगी। परीक्षा सोमवार से शुरू होगी और 14 मार्च तक चलेगी।
भर्ती परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसलिए पहले और दूसरे दिन अभ्याथियों के दस्तावेजों के साथ उनका केवायसी किया जाएगा। इसमें अभ्याथियों के फिंगर प्रिंट, आंखों की स्कैनिंग होगी। इस दौरान दो-दो अभ्यार्थियों को परीक्षा स्थल पर बुलाया जाएगा। 25 फरवरी से फिजिकल टेस्ट की शुरुआत होगी उसमें 400 अभ्यार्थियों को मैदान में एंट्री दी जाएगी।
इस तरह होगी निगरानी
डीआइजी अमित सांघी ने बताया भर्ती परीक्षा में 5200 अभ्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तीन कमेटियां बनाई गई हैं। मैदान में केवल अभ्यार्थियों को ही एंट्री दी जाएगी। 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद का टेस्ट होगा। इसमें अभ्यार्थियों को गोला फेंक और लंबी कूद के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। तीनों प्रयास में अंकों के आधार पर अभ्यार्थियों का नतीजा तय होगा। मैदान का हर कोना सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। इसके साथ अभ्यार्थियों को आरएफआइडी टैग भी लगाया जाएगा। इससे सेंसर उनके हर स्टैप का बारीक ब्यौरा रखेगा परीक्षा सुबह 6 बजे से शुरु होगी।
होली का अवकाश, एक दिन बढ़ाया
भर्ती परीक्षा का शेड्यूल 13 मार्च तक तय किया गया था, लेकिन 4 मार्च को होली का अवकाश होने की वजह से 4 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा 14 मार्च को होगी।
रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…
भोपाल मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…
ग्वालियर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…
एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…
अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…
रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…