राजनांदगांव | भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 12 से 18 वर्ष के हॉकी (बालिका) व बास्केटबॉल (बालिका व बालक) खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा। आवासीय योजना में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 25 व 26 फरवरी को दिग्विजय स्टेडियम व अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होाग। इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र के मूलप्रति, खेल उपलब्धि के प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ शामिल हो सकते हैं।
