राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 46 बसंतपुर, वार्ड क्रमांक 20 रविदास वार्ड, वार्ड क्रमांक 23 स्टेडियम वार्ड, वार्ड क्रमांक 36 सेठी नगर में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु 2 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। उक्त नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन हेतु इच्छुक एवं पात्र जिले में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व सहायता समूह, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ विहित प्रारूप एक में निर्धारित तिथि तक कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) राजनांदगांव में कार्यालयीन अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।
