राजनांदगांव : अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क आपरेशन

राजनांदगांव । अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों का एम्स रायपुर में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर विशेष वाहन को रवाना किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु, शीला सिन्हा, किरण बारले एवं सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह उपस्थित थी।
उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं, उनका कुशल नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण का कार्य सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा किया गया। अटल वयो अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सहित भारत को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है, इस कार्य के लिए जिले को 100 वयो वृद्धजनों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में  चिन्हांकित मरीजों में से 25 वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिजनों के साथ-साथ विशेष वाहन द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स हॉस्पिटल) रायपुर के लिए रवाना किया गया। एम्स हॉस्पिटल में एक्सपर्ट टीम द्वारा जांच उपरांत नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चिन्हांकित मरीजों के साथ नोडल अधिकारी सुखमा चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सहयोगी संतोष साहू, कंचनकला मेश्राम, आराधना थवाईत, समीरक्षत्री एवं टीम रवाना हुई।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

3 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

4 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago