मोहला : शासकीय सहायता से अंतर्जातीय नव दंपत्ति बने आत्मनिर्भर, सामाजिक समरसता को मिली मजबूती

– अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना से जिले के 12 नव दंपति हुए लाभान्वित

           मोहला । सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अस्पृश्यता निवारणार्थ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना सामाजिक समरसता, समानता और जातिगत भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आई है।
       वर्ष 2025-26 में जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी में इस योजना के अंतर्गत 12 अंतर्जातीय दंपत्तियों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर प्रति दंपत्ति 2.50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। इस तरह  कुल 30  लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। यह आर्थिक सहयोग न केवल नवविवाहित दंपत्तियों के वैवाहिक जीवन की प्रारंभिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हुआ है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है। एक लाभार्थी ने बताया कि अंतर्जातीय विवाह के पश्चात उन्हें सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, किंतु शासन से प्राप्त सहायता राशि ने उनके जीवन में नया आत्मविश्वास भर दिया। पहले वे रोजगार की तलाश में शहर जाया करते थे, जिससे परिवार से दूर रहना पड़ता था, लेकिन अब इसी सहायता से उन्होंने अपने गांव में ही एक छोटा व्यवसाय प्रारंभ कर लिया है और परिवार के साथ रहकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। एक अन्य दंपत्ति ने भी बताया कि 2 लाख 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि से उन्हें आर्थिक स्थिरता मिली है, जिससे वे अपने वैवाहिक जीवन की आवश्यकताओं को सुचारु रूप से पूरा कर पा रहे हैं और भविष्य के लिए योजनाएं बना रहे हैं। योजना के सफल क्रियान्वयन से यह स्पष्ट है कि शासन की यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी बन रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक …

CG : विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक …

रायपुर : महिलाओं एवं किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित…

9 minutes ago
CG : खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत …

CG : खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी…

13 minutes ago
CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

CG : अब किसी का सहारा नहीं, अपने हौसलों के पहियों पर आगे बढ़ रहे बृहस्पति और विष्णु …

कभी बाजार जाने, सामान लाने या अपने रायपुर : व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कामों के…

16 minutes ago
CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

CG : राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना …

रायपुर : राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत…

21 minutes ago
बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर: जेल शिफ्टिंग से पहले ही बाल अपराधियों ने रची थी गार्ड की हत्या की साजिश

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक सनसनीखेज मामला…

36 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

इंदौर  देश भर में चर्चित रहे राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को…

45 minutes ago