अंबागढ़ चौकी | अंबागढ़ चौकी सिंगाभेडी आयोजित शिव महापुराण के दूसरे दिन सोमवार को कथावाचक विष्णु अरोड़ा जावरा रतलाम ने कहा शिव महापुराण मुक्ति ग्रंथ है अन्य शास्त्र रास्ते हैं शिव पुराण मंजिल है मंजिल अर्थात मोक्ष और मोक्ष हम सब पाना चाहते हैं। भगवान शिव के निर्गुण व सगुण स्वरूप की चर्चा किए। शिव के स्वरूप श्रृंगार व आभूषण अस्त्र-शस्त्र का बड़ा ही आध्यात्मिक भाव प्रस्तुत किया। भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप के बारे में बताया।

आयोजन गोवर्धन नेताम, तेज कुमार नेताम व समस्त ग्राम वासियों के द्वारा किया जा रहा है। परायण यज्ञ आचार्य पंडित पवन तिवारी, शुभम तिवारी ग्राम ब्राह्मण भेडी प्रतिदिन पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। नेताम परिवार व ग्राम ग्रामवासियों ने क्षेत्र वासियों को अधिक संख्या में शिव महापुराण सुनने की अपील की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *