CG : सिंचाई पानी को लेकर खूनी खेल, किसान ने की किसान की हत्या …

दुर्ग। जिले में शनिवार को खेत में सिंचाई के पानी को लेकर किसान की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, फिर लाश को खेत में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम केसरा का है।

जानकारी के मुताबिक, किसान का नाम अरम सिंह साहू है। जबकि आरोपी का नाम मोहन लाल सिन्हा (48) है, वह भी किसान है। दोनों के खेत आसपास हैं। सिंचाई के पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 21 फरवरी को दोनों किसानों के बीच सिंचाई के पानी को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्साए मोहन लाल ने धारदार हथियार से अरम सिंह पर हमला कर दिया।

जिससे उसकी जान चली गई। वारदात के बाद आरोपी लाश को मोहन के ही खेत में फेंककर भाग निकला। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुर्म स्वीकारने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

57 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

1 hour ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

2 hours ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago