राजनांदगांव | कलेक्टोरेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे लगाए गए पेड़-पौधं सूख रहे हैं। इस हिस्से को गार्डन जैसा डेवलप कर पौधे लगाए गए थे। लेकिन इसके बाद देखरेख पूरी तरह बंद हो गई। जिसकी वजह से पौधे सूखने और टूटकर गिरने लगे हैं। यह हिस्सा अब कचरे और घास फूस में तब्दील हो रहा है। पौधों की देखरेख की जरूरत है।
