राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने पहल करते मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर डोंगरगढ़ और अन्य धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने मांग की है। उन्होंने कपड़े के थैले और टोकनी के प्रयोग करने की पहल करने का अनुरोध किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने पहल की सराहना और स्वागत किया।

उन्होंने डोंगरगढ़ मंदिर परिसर एवं अन्य धार्मिक स्थलों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पूर्ण प्रतिबंध का आश्वासन दिया है। कहा संस्कारधानी की गरिमा के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें ताकि हमारा जिला प्रदूषण मुक्त रहेगा।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक मनोहर चंदेल एवं जिला संयोजक मयंक कृष्णा शर्मा के नेतृत्व में एवं जिला एनजीओ प्रमुख सौरभ खंडेलवाल, नगर संयोजक निकुंज सिंघल, शहर नारी शक्ति प्रमुख मौसमी शर्मा एवं ममता शर्मा एवं निगम के स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन शैंकी बग्गा ने कलेक्टर जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह से मुलाकात कर एक अनुरोध पत्र सौंपा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *